Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/28 मई। बरनाला में बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर तपा मंडी के मॉडर्न ढाबे के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस का अचानक अगला टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 40 श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बस में सवार श्रद्धालु जगतार सिंह ने बताया कि वे सभी जलालाबाद इलाके से संगतों के साथ प्रसिद्ध गुरुद्वारा अड़ीसर साहिब (हंडियाया) में नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे। सफर के दौरान अचानक तपा मंडी के पास एक जोरदार धमाके के साथ बस का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही बस के भीतर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई और चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे बस सीधे खेतों में जा उतरी। टल गया बड़ा जानी नुकसान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टायर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस के आगे या आसपास कोई दोपहिया या अन्य वाहन नहीं चल रहा था। अगर कोई वाहन पास होता, तो बस उससे टकरा सकती थी और कोई बड़ा दुखदाई नुकसान हो सकता था।