ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Bathinda: निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर से खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
समाजसेवी वीनू गोयल द्वारा 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, सिलाई-कढ़ाई से लेकर डिजिटल एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तक की मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग
बठिंडा (सोनू टुटेजा) : महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में समाजसेवी वीनू गोयल ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं और युवतियों के लिए 21 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। वीनू गोयल ने बताया कि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को ध्यान में रखते हुए जून माह में इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बठिंडा के तीन अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा। इनमें आदर्श सरकारी स्कूल, कैनाल कॉलोनी, ठंडी सड़क (सुबह 8 से 10 बजे), देसराज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किला रोड के निकट (सुबह 9 से 11 बजे) तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संजय नगर (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी आयु वर्ग की महिलाएं और लड़कियां भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान सिलाई, कढ़ाई, डिजिटल शिक्षा, बेसिक इंग्लिश स्पीकिंग, पब्लिक स्पीकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ब्यूटीशियन, फैब्रिक पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग तथा टाई एंड डाई जैसे विभिन्न रोजगारपरक कोर्सों की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। वीनू गोयल ने बताया कि पिछले 26 वर्षों में आयोजित ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से 34 हजार से अधिक महिलाएं और युवतियां लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी यह शिविर महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर शारदा, पिंकी रानी, वीरपाल कौर, रीना रानी, मीनाक्षी, ज्योति,प्रतिभा शर्मा तथा कैंप कोऑर्डिनेटर एम.के. मन्ना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कैप्शन: "कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू- वीनू गोयल