ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: शहीद बाबा दीप सिंह जी के नाम से सुशोभित हुआ नलोइयां चौक - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सौंदर्यीकरण उपरांत विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने विधायक डॉ. इशांक, संत महापुरुषों व संगत की मौजूदगी में शहरवासियों को किया समर्पित
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज विधायक चब्बेवाल डॉ. इशांक कुमार, संत महापुरुषों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित संगत की गरिमामयी मौजूदगी में नलोइयां चौक के सौंदर्यीकरण उपरांत उसका नामकरण ‘शहीद बाबा दीप सिंह जी चौक’ के रूप में कर शहरवासियों व संगत को समर्पित किया। इस अवसर पर धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक एकता और ऐतिहासिक विरासत के प्रति गहरा सम्मान देखने को मिला। समारोह के दौरान चौक में स्थापित खंडा साहिब को पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं गौरवमयी बना दिया। विधायक ज़िम्पा ने कहा कि यह चौक पहले से ही शहर का एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पठानकोट तथा माता चिंतपूर्णी की ओर जाते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गुरुद्वारा शहीद सिंहा की संगत तथा शहरवासियों की यह भावना थी कि नलोइयां चौक का सौंदर्यीकरण कर इसका नाम महान शहीद बाबा दीप सिंह जी के नाम पर रखा जाए, ताकि यह स्थान श्रद्धा, वीरता और बलिदान की प्रेरणा का केंद्र बन सके। उन्होंने कहा कि शहीद बाबा दीप सिंह जी का जीवन साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है। उनके नाम पर चौक का नामकरण पूरे शहर के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। इससे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को सिख इतिहास और महान शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। विधायक ज़िम्पा ने विशेष रूप से संत बाबा रंजीत सिंह जी के प्रयासों और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और संगत की निरंतर मांग के चलते यह पुनीत कार्य साकार हो पाया है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष सदैव समाज को भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देते हैं तथा उनके सान्निध्य से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि संगत की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित कर चौक के सौंदर्यीकरण तथा नामकरण संबंधी सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए गए। विधायक ज़िम्पा ने नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जनभावनाओं और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यों को पूरी मर्यादा और सम्मान के साथ पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सतवंत सिंह सियान, संजय शर्मा, हरविंदर विरदी, मुकेश मल्ल, वरिंदर शर्मा, कमलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत और शहरवासी उपस्थित थे।