ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: मुख्यमंत्री के चुनावी वादों को बसपा देगी करारा जवाब: एडवोकेट माना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बसपा ने सीएम के वादों पर साधा निशाना, माना का बयान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : हल्का चबेवाल के जोन पंडोरी बीबी की महिला विंग संगठन की बैठक पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर मोहन सिंह जी के घर पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट पलविंदर माना जिला इंचार्ज और हल्का इंचार्ज चबेवाल पहुंचे। उनके साथ बीबी कृष्णा जी (जिला इंचार्ज, महिला विंग) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर बहुजन समुदाय की महिलाओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का आभार व्यक्त किया और शक्ति व एकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान एडवोकेट पलविंदर माना ने नेतृत्व की सहमति से महिला वर्ग के संगठन को मजबूत करते हुए बासपा के वरिष्ठ नेता स्व. ओंकार सिंह झमट की धर्मपत्नी बीबी राज रानी झमट को साहरी जोन पंडोरी बीबी संगठन की इंचार्ज नियुक्त किया। साथ ही जिला परिषद चुनाव लड़ चुकीं बीबी रंजीत कौर फग्लाना को जोन बीबी पंडोरी की महिला विंग की इंचार्ज नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जोगिंदर कौर और सत्य देवी को सेक्टर बसी दौलत खां की इंचार्ज नियुक्त किया गया और सेक्टर अँटोवाल से सुरिंदर कौर (पूर्व समिति सदस्य), मनदीप कौर, सुखविंदर कौर, सीतल कौर और स्वर्ण कौर को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीबीयों ने बासपा की 'पंजाब संभालो' मुहिम में शामिल होने की हामी भरी तथा एडवोकेट पलविंदर माना और बीबी कृष्णा जी ने पार्टी का सिरपाव करके उन्हें बासपा में सम्मान के साथ शामिल किया। सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट माना ने कहा कि बासपा 2027 की विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए चुनावी वादों को करारा जवाब देगी और पंजाब में बासपा की सरकार बनाकर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त तथा नशा मुक्त बनाकर तरक्की की ओर आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर सूबेदार हरभजन सिंह, सुदेश भट्टी, बाबू रोजन लाल, हरमेश रत्तू (समिति सदस्य), सुखविंदर सिंह हैपी, सरपंच मनजीत कौर, विजय कुमार (बसपा नेता), प्रणोदित फग्लाना, अमंदीप बब्बू, मंगत राय, पवन कुमार, महिंदर पाल, जसबीर सिंह, सुरिंदर कौर, राजविंदर कौर पंच, तरसेम कौर, लखविंदर कौर, हरपाल कौर, सत्य देवी, ज्ञान चंद, बिंदर कौर, गुरमीत कौर और भारी गिनती में महिलाएं उपस्थित रहीं।