ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: एडीसी ने की जिला चुनाव कार्यालय में हेल्प डेस्क की शुरुआत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को दी जाएंगी विभिन्न सुविधाएं
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : भारत निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन के निर्देशों पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह की ओर से बुधवार ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में जिला चुनाव कार्यालय, कमरा नंबर 217 में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। यह हेल्प डेस्क आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाताओं को आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के तहत सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर दिव्यांग व्यक्तियों, प्रवासी मतदाताओं तथा बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव संबंधी सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को एसाआईआर अभियान की समय-सीमा, पात्रता तथा पंजीकरण, संशोधन अथवा नाम हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मतदाताओं को पिछले विशेष पुनरीक्षण रिकॉर्ड से जोड़ने, गणना फार्म भरने एवं जमा करवाने में भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी मतदाताओं को उनके वर्तमान एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्रों की पहचान करने में सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि उनका नाम सही स्थान पर दर्ज किया जा सके। मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा में सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री भी हेल्प डेस्क पर प्रदर्शित की जाएगी। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि मतदाता आसानी से अपने विवरण को पिछले पुनरीक्षण रिकॉर्ड के साथ लिंक करवा सकें। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा ऑल-इनक्लूसिव मोबाइल एप ई.सी.आई.नेट का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि एप में उपलब्ध “बुक ए काल विद बीएलओ” सुविधा के माध्यम से मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखबीर सिंह भी मौजूद थे।