Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
भारतीय एजेंसियों ने ड्रग्स तस्करी पर कसा शिकंजा
कच्छ: भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कच्छ में लगभग 100 किलो कोकीन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर समुद्री क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तस्करी के प्रयास को नाकाम किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि मादक पदार्थ समुद्री रास्ते से भारत लाया जा रहा था। गुजरात एटीएस के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया यह पंद्रहवां नशीले पदार्थ विरोधी ऑपरेशन है, जो समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इसी क्रम में आईसीजी ने गुजरात एटीएस के समन्वय से 25-26 मई की रात के समय मुंद्रा तट के पास संयुक्त खुफिया आधारित तस्करी रोधी अभियान चलाया। आईसीजी के कमांडर अमित उनियाल ने बताया कि इंटरसेप्टर नावों पर एटीएस के जवान भी सवार थे। अभियान के दौरान मुंद्रा से लगभग पांच नॉटिकल मील की दूरी पर लंगर डाले हुए कंटेनर जहाज 'एमवी यूरोप' पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। इस जहाज से कुछ थैलियों को समुद्र में फेंकते हुए देखा गया। तेज परिचालन प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए आईसीजी और गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम तुरंत उस स्थान पर पहुंची और रात के समय बेहद कम दृश्यता की अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद समुद्र से पांच थैलियां बरामद कीं। उन्होंने बताया कि जांच करने पर इस थैलियों में एक सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के पैकेट मिले, जिनकी जांच में कोकीन होने की पुष्टि हुई। इस ऑपरेशन के दौरान कुल 115 पैकेट जब्त किए गए, हर पैकेट का वजन लगभग एक किलोग्राम था। कुल मिलाकर जब्त किए गए नशीले पदार्थों का वजन लगभग 115 किलोग्राम था। इन नशीले पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1150 करोड़ रुपये है। इसके बाद जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह पर लाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद कोकीन का स्रोत क्या था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।