Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही AAP: तीक्षण सूद
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा है कि निगम तथा परिषदों के चुनावों के दौरान सरकारी सकीमो तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावो में अपनी संभावित हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है। इसलिए केजरीवाल व ससोधिया के साम -दाम ,दंड -भेद के फार्मूले को अपनाकर किसी भी कीमत पर चुनाव जीतकर अपनी साख बचाना चाहती है। पूरे पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावो के मद्दे नजर अचार संहिता लगी हुई है। जिसके चलते न कोई सरकारी मशीनरी का प्रयोग का सकता है तथा ना है सरकारी सुविधाए लोगो में बांटी जा सकती है। चुनाव अचार संहिता की धज्जियां उड़ाकर स्थानीय विधायक अपनी रसोई स्कीम के अंतर्गत अलग -अलग मुहल्लों में अपने साथ वहां के संभावित उमीदवार को ले जाकर सरकारी आटा ,दाल ,चीनी आदि बाँट रहे है। आज भी एक ऐसा कार्यक्रम रेलवे मंडी के एक डिप्पू में रखा गया है। चुनाव आयोग जिसके कंधो पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है वह सरकारी दबाव के कारण करवाई नहीं कर रहा। होशियारपुर की चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत वोट बनाने का काम पूरा हो चुका है। उसके बाद चुनाव का कार्यक्रम घोषित होना बाकी है. ऐसे माहौल में स्थानीय विधायक द्वारा सरकारी स्कीमों की रेवड़िया बाटना सरासर गलत है। जो की लोकतंत्र तथा अचार संहिता का पूरी तरह हनन हैं। श्री तीक्षण सूद ने मांग रखी है कि आप नेताओं को सरकारी स्कीमों के अंतर्गत लोगों को लालच देकर वोटे मांगने से रोका जाये ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।