ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hisar: एमआरपी विवाद पर प्रदर्शन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
एमआरपी निर्धारण में सुधार की मांग, सड़कों पर उतरे लोग
हिसार: एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) के मनमाने निर्धारण के विरोध में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई उत्पादों पर कंपनियां मनमाने तरीके से एमआरपी तय कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि एमआरपी निर्धारण में पारदर्शिता लाई जाए और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। संगठन के पदाधिकारियों एवं जागरूक नागरिकों ने सरकार से एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने तथा उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए इकाई के जिला अध्यक्ष सुमित सैनी ने मंगलवार के कहा कि वर्तमान समय में अनेक निर्माता कंपनियां वस्तुओं पर वास्तविक कीमत से कहीं अधिक एमआरपी अंकित कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के सामने भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है और उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में ग्राहक जागरण अभियान के माध्यम से लगातार उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। इस प्रदर्शन के दौरान संगठन ने सरकार के समक्ष महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से एमआरपी निर्धारण के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी नियम बनाने, प्रत्येक उत्पाद पर ‘फस्र्ट सेलिंग प्राइस’ अर्थात निर्माता द्वारा निर्धारित मूल बिक्री मूल्य अंकित करना अनिवार्य करने तथा कंपनियों द्वारा अनुचित तरीके से निर्धारित एमआरपी पर नियंत्रण लगाने की मांग शामिल थी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।