Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/25 मई। पंजाब की सियासत में सोमवार को राजमहिन्द्र सिंह मजीठिया, पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमइंद्र सिंह मजीठिया और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी नेतृत्व ने इसे पंजाब में संगठन के लिए बड़ा और अहम विस्तार बताया। सीएम भगवंत मान ने शामिल होने वाले नेताओं को सम्मानित किया। आप की ओर से कहा गया कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी इन प्रमुख हस्तियों के जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। बताया गया कि सभी नेताओं ने पार्टी की लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ परिवार का दामन थामा। पार्टी नेतृत्व ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी और पंजाब की बेहतरी सोचने वाले नेताओं के साथ “रंगला पंजाब” के विजन को और मजबूती मिलेगी। चीफ खालसा दीवान से जुड़े इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को मालवा और सिख संस्थागत राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। AAP नेतृत्व ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अनुभवी लोगों के साथ से विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा। ---