ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Mandi: 55 पंचायतों के लिए मतदान दल रवाना, चुनावी प्रक्रिया तेज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदान दल भेजे गए
मंडी: मंडी सदर क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 55 पंचायतों में मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी-सह-एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर की निगरानी में मतदान दलों को विपाशा सदन मंडी से बसों के माध्यम से प्रथम चरण के चुनावों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई को सबसे अधिक 121 मतदान केंद्रों, 28 मई को 111 तथा 30 मई को 91 मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के चुनावों के लिए मतदान दलों को सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना किया गया है। इस दौरान मतदान प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। रूपिन्द्र कौर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 158-जी के तहत मतदान के दिन सभी मतदान केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी मतदान अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने सभी मतदान टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत संबंधित सेक्टर अधिकारी से संपर्क करें। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।