Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hireddos serviceip stressergojackpot
Panipat: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षक अभियान: समालखा के सेवा साधना केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने गांव पूंठकलां में विकास योजनाओं का आगाज किया Mandi: 55 पंचायतों के लिए मतदान दल रवाना, चुनावी प्रक्रिया तेज Ludhiana: विधवा बहू को सास ससुर ननद ननदोई द्वारा तंग किए जाने पर कालोनी निवासियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस Gurugram: रेपिड मेट्रो फेलियर पर प्रशासन सख्त, तीन अधिकारी निलंबित Ludhiana: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले टीचर्स और मुलाजिमों पर कार्रवाई, गैरहाजिरी लगाने और सैलरी रोकने के आदेश Mohali: पंजाब निकाय चुनाव से पहले राशन किट विवाद, बाजवा ने इलेक्शन कमीशन को लिखा पत्र विधवा बहू को सास ससुर ननद ननदोई द्वारा तंग किए जाने पर कालोनी निवासियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस Jind: नकली नोटों का झांसा देकर ठगी, जींद पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार Amritsar: गुरुद्वारा परिसर में बड़ा हादसा, लोहे की प्लेटें गिरने से 2 महिलाओं की मौत Ludhiana: भावाधस द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया 62वां स्थापना दिवस Chandigarh: हरियाणा ने 24 जुलाई के बाद फेडरल बैंक, आईडीबीआई बैंक और डीसीबी बैंक की एम्पेनलमेंट वापस ली हरियाणा ने 24 जुलाई के बाद फेडरल बैंक, आईडीबीआई बैंक और डीसीबी बैंक की एम्पेनलमेंट वापस ली
Logo
Uturn Time
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षक अभियान के तहत पानीपत जिले के गांव पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र के सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को गरिमामय समापन हो गया। देशभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, 'भारत माता की जय' के उद्घोष और 'वन्देमातरम' के सामूहिक गान के साथ हुआ। कार्यशाला के दौरान सभी वक्ताओं ने देश के महान मनीषियों और नेताओं—डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. हेडगेवार, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मंगल सेन को बार-बार याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में कुल 6 महत्वपूर्ण वैचारिक और संगठनात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं ने गहरी रुचि दिखाई। विशेषकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने कार्यशाला में आए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ता ही भाजपा की असली शक्ति और पहचान: मनोहर लाल समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा देशभक्ति, राष्ट्रवाद और अंत्योदय की भावना से गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करती है। उन्होंने जोर देकर कहा, "भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो गांव से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। आज भाजपा अगर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो उसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वाेपरि है। सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने, भव्य राम मंदिर का निर्माण, 25 करोड़ लोगों को बीपीएल श्रेणी से बाहर लाने, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाने के संकल्प और पश्चिम बंगाल में मिली जीत से 'चिकन नेक' को सुरक्षित बनाकर भारत की सभी सीमाओं को अभेद्य करने जैसी मुख्य उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने इस युग में बिजली को सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वर्ष 2047 से पहले भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए और अधिक मेहनत व प्रयास करें। सभी 6 सत्रों का संक्षिप्त विवरण और प्रमुख वक्ता: कार्यशाला के सभी सत्र अलग-अलग सांगठनिक विषयों पर केंद्रित रहे, जिनकी वक्ताओं और अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है: प्रथम सत्र: पूर्व मंत्री कविता जैन ने संबोधित किया, जबकि अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने की। दूसरा सत्र: प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने संबोधित किया और अध्यक्षता रोशन लाल मेहला ने की। तीसरा सत्र: दिल्ली की आदर्श नगर विधानसभा के विधायक राजकुमार भाटिया और ज्योति कुंडिया ने संबोधित किया। चौथा सत्र: मीडिया प्रभारी राजीव जेटली और अनीता चावला ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। *पांचवां सत्र: भाजपा नेता लोकेश नागरू और डॉ. राजबीर आर्य ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। छठा (अंतिम) सत्र: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की, जबकि सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन पर विशेष जोर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान युग की बहुत बड़ी आवश्यकता बन चुका है। भारत में इस समय 64 करोड़ से अधिक लोग इसका उपयोग कर रहे हैं और भविष्य में यही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के तकनीकी उपयोग में निपुण बनने के साथ-साथ भ्रामक अफवाहों से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी। वहीं, दिल्ली के आदर्श नगर से विधायक राजकुमार भाटिया ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मीडिया प्रबंधन के साथ-साथ बूथ प्रबंधन के मामले में भी पूरी तरह निपुण और दक्ष होना चाहिए, क्योंकि मजबूत बूथ ही जीत की गारंटी है। शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति इस दो दिवसीय कार्यशाला में हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, विधायक मनमोहन भड़ाना, अशोक गुज्जर, झज्जर से भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, शैलेंद्र पांडे, पूर्व मंत्री कविता जैन, दिल्ली के विधायक राजकुमार भाटिया, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा और मेयर कोमल सैनी, राजेंद्र हल्दाना, नरेश बेनीवाल, मनोज पांचाल, रामदिया त्यागी, अनिल त्यागी, मीडिया प्रभारी ओमदत्त शर्मा, की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रशिक्षण में शिक्षण से अधिक शक्ति होती है: दुष्यंत भट्ट कार्यशाला के सभी सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले पानीपत भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने अंतिम सत्र की अध्यक्षता करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में शिक्षण से भी अधिक शक्ति होती है। एक अच्छा और अनुशासित प्रशिक्षण ही प्रभावशाली संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य माध्यम बनता है। कार्यशाला के शानदार और सुचारू प्रबंधन तथा अनुकरणीय अनुशासन की सभी मुख्य वक्ताओं और अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।