Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
केवल सत्संग से मिलता है आत्मिक शांति का मार्ग, सत्संग से बदलता है जीवन, बढ़ता है प्रेम और एकता
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सत्संग ही एक ऐसा माध्यम है जहां मनुष्य को आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का अनुभव होता है। यहां सभी एक-दूसरे से निष्काम प्रेम करते हैं तथा विनम्रता और सेवा की भावना को अपनाते हैं, यहां आकर जो व्यक्ति अहंकार से दूर रहकर स्वयं को परमात्मा की कृपा का पात्र मानता है वह सच्चे अर्थों में जीवन का आनंद प्राप्त करता है। मौलीजागरां में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित विशाल सन्त समागम में लुधियाना से आए केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के वाईस चेयरमैन श्री एच. एस. चावला जी ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहे। मानव जीवन में सफलता, खुशहाली एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री चावला जी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अत्यंत आवश्यक है। जब मनुष्य अपने उद्देश्य को स्पष्ट कर लेता है और उसे पाने के लिए निरंतर मेहनत करता है, तभी वह अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि केवल मेहनत ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि सकारात्मक सोच भी सफलता की कुंजी है। सकारात्मक विचार मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। श्री चावला जी ने सेवा एवं परोपकार की भावना को मानव जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि जब हम दूसरों की सहायता करते हैं तो हमें आत्मिक संतुष्टि एवं वास्तविक खुशी प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में मानवता, प्रेम और भाईचारे को अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि परमात्मा पर अटूट विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता। ईश्वर में आस्था मनुष्य को जीवन के संघर्षों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने संगत को सदैव प्रसन्न रहने, मुस्कुराने और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने का संदेश दिया। इससे पूर्व यहां के जोनल इन्चार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी व मनीमाजरा ब्रान्च के मुखी श्री अमरजीत सिंह जी ने भी अपने भाव व्यक्त किए तथा लुधियाना से आए श्री चावला जी का सारी साधसंगत की ओर से धन्यवाद व स्वागत किया ।