ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Kurukshetra: क्यूबा के राजदूत ने किया सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल का दौरा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सेंट पीटर कॉन्वेंट में क्यूबा राजदूत का भव्य स्वागत
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल कुरुक्षेत्र में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्यूबा के राजदूत H.E. Mr. Juan Carlos Marsán Aguilera एवं प्रथम सचिव Prof. Maiky Diaz Perez ने विशेष रूप से भाग लिया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय पहुंचने पर अतिथियों का शानदार स्वागत स्कूल बैंड एवं स्काउट्स टीम द्वारा एस्कॉर्ट कर किया गया। विद्यार्थियों ने तालियों एवं उत्साह के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। विद्यालय के संचालक विपिन शर्मा एवं रंजना शर्मा ने बुके भेंट कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई। विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों को देखकर अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। छात्रा यशिता शर्मा ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने की अनोखी प्रस्तुति दी। उनकी इस प्रतिभा को देखकर सभी उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। आराध्या सैनी ने अबेकस के माध्यम से तेज गति से कठिन गणनाएं कर अपनी विलक्षण क्षमता का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं मेहनत की खुलकर सराहना की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की अनुशासनप्रियता एवं आत्मविश्वास ने अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया। चाय एवं स्वादिष्ट नाश्ते के बाद अतिथियों को विद्यालय का विस्तृत भ्रमण करवाया गया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, म्यूजिक रूम, एक्टिविटी रूम एवं खेल मैदान का अवलोकन किया। विद्यालय की स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं एवं सकारात्मक शिक्षण वातावरण को देखकर अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। H.E. Mr. Juan Carlos Marsán Aguilera ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास से भी समृद्ध कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं Prof. Maiky Diaz Perez ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी प्रतिभाओं की प्रशंसा की और उन्हें निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासित वातावरण एवं शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना की। इस अवसर पर जिला हॉर्टिकल्चर अधिकारी डॉ शिव इंदु प्रताप सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा विद्यालय द्वारा शिक्षा एवं संस्कारों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय मैं पत्रकार मनजीत कुमार का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में नगर निगम के सतीश मदान के सहयोग एवं मार्गदर्शन का भी विशेष उल्लेख किया गया। विद्यालय परिवार ने कहा शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में निरंतर अपना सहयोग प्रदान करते हैं। उनके सकारात्मक सहयोग एवं प्रोत्साहन से विद्यालय को नई प्रेरणा एवं ऊर्जा मिलती रहती है। विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके योगदान की सभी ने सराहना की। पूरा कार्यक्रम उत्साह, सम्मान एवं प्रेरणा से भरपूर रहा। विद्यालय परिवार के लिए यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण एवं यादगार बन गया। विद्यार्थियों ने भी इस विशेष अवसर का भरपूर आनंद लिया और अतिथियों से मिलकर अत्यंत उत्साहित नजर आए।