Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game
Kurukshetra: शिकायतकर्ता को धमकाने वालों पर केस, दोषियों पर होगी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Dharamshala: धर्मशाला डिपो में शामिल हुई हाईटेक इलेक्ट्रिक बस, 180 किमी तक बिना रुके दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस New Delhi: नई दिल्ली में कुर्बानी को लेकर कड़े नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई Chandigarh: 15 जून से हरियाणा में वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण अभियान Indore: अपने सपनों को साकार करने की राह पर सुनीता व्यास Ludhiana: गुरदेव नगर निवासियों की शिकायत पर कार्रवाई, सीएम ने आवारा कुत्तों पर एक्शन लेने के दिए आदेश Ludhiana: गर्मियों में चटपटा और जंक फूड खाने वाले सावधान, बढ़ सकती हैं गंभीर बीमारियां: डॉ स्वाति खुराना Ludhiana: विधायक बग्गा ने किया वार्ड 67 में सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन Ludhiana: अंसल एस्टेट के एस.एस. खुराना ने सांसद साहनी से की मुलाकात Delhi: बिजली कंपनियों के निजीकरण से कार्मिकों का वेतन, सेवा शर्तें, पेंशन असुरक्षित- डॉ संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, इंटक Bathinda: नगर निगम चुनाव: भाजपा नेता वीनू गोयल को 5 वार्डों की जिम्मेदारी जिम जा रहे युवकों की थार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार जख्मी अंबाला कोर्ट ने हत्या की कोशिश मामले में पूर्व एमएलए के बेटे और 6 अन्य को 10 साल की सज़ा सुनाई
Logo
Uturn Time
एसडीओ की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, कार्रवाई के निर्देश
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 338 शिकायतों को सुना
-नागरिकों के बार-बार चक्कर लगाने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई अमल में लाएगी सरकार
-74 सीएम अनाउंसमेंट में से 38 का काम हो चुका पूरा
-16.20 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है एसडीएम कार्यालय का निर्माण, 22 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ पूरा
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस एसडीओ ने गांव बकाली में खेत के रास्ते के बीच में खंभे और ट्रांसफार्मर लगाए उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मामले की एसडीएम लाडवा जांच करेंगे। इसके साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को धमकी देने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इतना ही नहीं आम नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का विकास हो और हर नागरिक का उत्थान संभव हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को लाडवा के शिवाला रामकुंडी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन के बीच पहुंचकर सीधा संवाद कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी भी मौजूद रहे। इस जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, विकास शर्मा, अमरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों को कहा कि सभी नागरिक शिकायत पत्र पर अपना मोबाइल नंबर जरुर लिखें, ताकि विभाग उनसे संपर्क किया जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 338 शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का यह मंच हमारे क्षेत्र के सतत विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीते समय के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, वे यह सिद्ध करते हैं कि सरकार की नीति और नियत दोनों जनहित के लिए समर्पित हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ एक है, बल्कि इस क्षेत्र का विकास और यहां के हर नागरिक का उत्थान करना है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि कोई भी नागरिक जब शिकायत लेकर आता है तो उनकी सुनवाई कर शिकायत का निदान करें। उस शिकायत को लेकर किसी भी नागरिक को दोबारा से चक्कर ना लगाना पड़े। मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्ष पहले बकाली में करीब 7 एकड़ जमीन ली थी। इसकी मलकियत में ही रास्ता भी तय था, यहां पर जमीन लेने से कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा और उन्होंने एसडीओ से मिलकर उनके खेत के रास्ते में बिजली का ट्रांसफार्मर व खंभे लगवा दिए। अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनौरा जाटान निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए स्कूल की फिजिबिलिटी चैक करने के उपरांत 12वीं तक का किया जाए। इसी तरह नरेश पाल की शिकायत पर मार्केटिंग बोर्ड को निर्देश दिए कि बरसात का सीजन शुरू होने से पहले खिड़की विरान से रुड़की गांव के बीच का रास्ता तैयार किया जाए, ताकि इस रास्ते से होकर जाने वाले लगभग 6 गांवों के नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और पीडब्ल्यूडी विभाग को गांव कनीपला की सड़क का निर्माण बरसात के सीजन से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द से जल्द ऑनलाइन नाम ठीक करने की प्रक्रिया को पूरा करने के उपरांत आरटीई के तहत बच्चे का प्राइवेट स्कूल में दाखिला करवाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कालीरानो निवासी बलविंद्र सिंह के खेत में ट्रांसफार्मर को बदलने आज ही पूरा किया जाए। ऐसे कोई भी नागरिक अपनी समस्या को लेकर 4-4 महीने तक विभाग के चक्कर लगाए, इस व्यवस्था को सहन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मुनियार पुर निवासी भगत सिंह का चोरी हुआ ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर रखा जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि सुसाइड मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि करवाई जाए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और अंत में भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। 16.20 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है एसडीएम कार्यालय का निर्माण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 65 गांवों में 11 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया है। लाडवा शहर में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क को चार-मार्गी करने का काम 10 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसी तरह एसडीएम कार्यालय का निर्माण 16 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है, जिसका 22 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लाडवा को सीएम अनाउंसमेंट से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 16 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि दी गई है। इसमें से 7 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। शेष राशि से विकास कार्य जारी हैं। इसी तरह दिव्य नगर योजना में 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य किए गए हैं। पीएम आवास योजना के तहत 364 मकानों का करवाया निर्माण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 364 मकानों का निर्माण किया गया है और 249 मकान निर्माणाधीन हैं। हर घर गृहिणी योजना में 9 हजार 240 परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। आयुष्मान चिरायु योजना में 1 लाख 59 हजार लोग पात्र पाए गए हैं, इनमें से 1 लाख 20 हजार लोगों के चिरायु कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समय लाडवा क्षेत्र में किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा राक्षी नदी पर तीन स्थानों पर पक्के पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इनकी लागत 1 करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपये है। इसी नदी पर 2,200 फीट लंबी आर.सी.सी. ट्रैक परियोजना 3 करोड़ 12 लाख 25 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। 74 सीएम अनाउंसमेंट में से 38 का काम हो चुका पूरा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने लाडवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सामाजिक समरसता, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, खेल, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके के विकास को गति देने के लिए उनके साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में 74 सीएम अनाउंसमेंट हुई हैं, इनमें से 38 का काम पूरा हो चुका और बाकी पर काम जारी है। सरकार ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 807 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लाडवा शहर में 26 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया व सीवरेज लाइन बिछाई गई। ये रहे कार्यक्रम में मौजूद इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे.