Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
कारीगरों को दी जिंदा जलाने की धमकी
सोनीपत: सोनीपत में एक दुकान में घुसकर कारीगरों को जिंदा जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ितों में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग दुकान में पहुंचे और वहां काम कर रहे कारीगरों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने कारीगरों को जिंदा जलाने तक की बात कही। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को शिकायत दी। कृष्णा कॉलोनी निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले गणेश मार्केट में यूवी ज्वेलर्स नाम से दुकान शुरू की थी। दुकान पर कई कारीगर काम करते हैं। बुधवार दोपहर को दो युवक बाइक पर दुकान के बाहर पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर घुस गया। उसके हाथ में एक कैन थी, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका जताई गई है। घटना के समय दुकान मालिक मौजूद नहीं था। युवक ने कारीगरों से मालिक के बारे में पूछा, धमकी देते हुए कहा कि यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। आरोप है कि युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कारीगरों ने जब युवक से सवाल किया तो उसने कैन दिखाते हुए कहा कि इसमें तेल है, ज्यादा पूछताछ की तो जला देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।