ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
‘गैंगस्टरों ते वार’: चार महीनों में 30 हजार से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार; 569 हथियार बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के चार महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब तक राज्यभर में 77,895 स्थानों पर छापेमारी कर गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों सहित 30,721 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं। स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीन सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के कब्जे से 569 हथियार, 1,613 जिंदा कारतूस, 157 मैगजीन, 181 तेजधार हथियार और सात हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 13,007 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 17,711 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 1,108 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। अभियान के 120वें दिन पुलिस टीमों ने 557 स्थानों पर छापेमारी कर 246 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और 10 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया। विशेष डीजीपी ने कहा कि 'गैंगस्टरों ते वार' अभियान उसी जोश के साथ जारी रहेगा। लोग,एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा की जा सकती है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 445वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए आज 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 14.8 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम आईसीई (मेथामफेटामाइन), 873 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 445 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 64,844 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।