ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
DAV पब्लिक स्कूल में ‘वात्सल्य–2026’ का भव्य आयोजन, मातृत्व को समर्पित रहा भावनात्मक उत्सव - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लुधियाना के पाखोवाल रोड स्थित DAV पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन विंग द्वारा 18 मई 2026 को मदर्स डे के उपलक्ष्य में “वात्सल्य–2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मातृत्व के प्रेम, त्याग, स्नेह और समर्पण को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि बनकर उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों और प्रतियोगिताओं के जज शेफ सुधांशु प्रियदर्शी और गुरप्रीत कौर का पुष्प स्वागत किया गया। इस अवसर पर किंडरगार्टन छात्रों की माताओं और दादियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुकिंग, पेंटिंग, मेहंदी, योगा, क्रोशिया, रेडियो जॉकी और रैंप वॉक जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कला से सभी का दिल जीत लिया। पूरे स्कूल परिसर में उत्साह, तालियों और भावुक पलों का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर अकादमिक सुपरवाइजर संगीता मोहिंदरू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्कूल और अभिभावकों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए माताओं की बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका को सराहा। “वात्सल्य–2026” कार्यक्रम ने मातृत्व की ममता, शक्ति और निस्वार्थ प्रेम को खूबसूरती से मंच पर उतारते हुए सभी के लिए यादगार पल छोड़ दिए।