Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पहले लड़की को किया किडनैप फिर हत्या कर लाश और कार नहर में फेंकी लुधियाना/यूटर्न/20 मई। पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा द्वारा अपने पिता और दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा के प्रीतम सिंह, करमजीत सिंह और रविंदर सिंह के रुप में हुई है। उन्हें 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं एनआरआई सुखविंदर सिंह अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि सुखविंदर मृतक इंदर कौर के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। सुखविंदर का पिता प्रीतम सिंह भी इस बात के लिए राजा था। लेकिन इंदर उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी। इंदर को सुखविंदर की पहली शादी का पता चलने के चलते उसने इंकार कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंदर 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया। इसके बाद इंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया। रात को पुल पर बुला की वारदात आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि सुखविंदर ने बाकी आरोपियों के साथ साजिश रची। जिसके तहत 13 मई की रात करीब 9 बजे यशइंदर कौर को फोन करके नीलो नहर के पुल पर बुलाया। वहां सुखविंदर, उसका पिता प्रीतम सिंह और उसके दो दोस्त करमजीत सिंह और रविंदर सिंह रवि पहले से मौजूद थे। इंदर के वहां पहुंचते ही सुखविंदर ने शादी का दबाव डाला। इंकार करने पर उसने पिस्टल की नोक पर उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद इंदर की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने का किया प्रयास जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए लाश को नीलो नहर के पुराने पुल से नीचे फेंक दिया। उसकी फोर्ड फिगो कार की नंबर प्लेटें तोड़ दीं और कार को पास के ही रामपुर गांव की नहर में डूबा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कार और लाश बरामद कर ली है। ---