Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जिला जेल में लगी लोक अदालत, बंदियों की समस्याएं भी सुनी गईं
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार बुधवार को जिला जेल, सिवाह में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुई। जेल लोक अदालत में चोरी से संबंधित एक मामले की सुनवाई की गई। मामले को आपसी सहमति और कानूनी सहायता के माध्यम से सफलतापूर्वक निपटा दिया गया। इसके बाद इस मामले में शामिल एक विचाराधीन कैदी को तुरंत रिहा कर दिया गया। इस दौरान सचिव ने जेल में बंद कैदियों से बातचीत भी की तथा उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं, ताकि सभी बंदियों को कानूनी सहायता और न्याय मिल सके। विदित रहे कि यह जेल लोक अदालत एवं निरीक्षण कार्यक्रम इस बात का उदाहरण है कि विधिक सेवा प्राधिकरण जेलों में बंद कैदियों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।