Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हड़ताल के कारण शहर में कूड़े का संकट गहराया
फगवाड़ा (शिव कौर) : नगर निगम फगवाड़ा के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब शहर में साफ दिखाई देने लगा है। शहर की सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरु हरकृष्ण नगर, पुराना डाकखाना रोड, जीटी रोड, होशियारपुर रोड स्थित वेटनरी अस्पताल के आसपास और सब्जी मंडी क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू के कारण वातावरण दूषित हो गया है। गर्मी के मौसम में मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से हड़ताल जारी होने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। व्यापारियों के अनुसार गंदगी और बदबू के कारण ग्राहक बाजारों से दूरी बना रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, सफाई कर्मियों का कहना है कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। नागरिकों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।