Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
खुराना ने वर्करों के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर रणनीति बनाई
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : शिरोमणि अकाली दल (ब) के फगवाड़ा विधानसभा हलका (शहरी) इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना (कोर कमेटी सदस्य, इंडस्ट्री एवं व्यापार विंग, पंजाब) ने पार्टी प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों के अनुसार बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन संबंधी विचार-विमर्श के लिए शहर के सर्कल सतनामपुरा, जोन 4 में पार्टी वर्करों के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात स. खुराना ने बताया कि आज की बैठक में 28 बूथों की कमेटियों के गठन संबंधी विचार-विमर्श किया गया है। जिनमें वार्ड प्रधान, एस.सी. विंग, बी.सी. विंग, इंडस्ट्री विंग, व्यापार विंग, यूथ विंग और महिला विंग के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोन नंबर 4 के अधीन आने वाले वार्डों में बूथ कमेटियों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी तीन जोनों की बैठकें भी जल्द आयोजित की जाएंगी। बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सूचियां पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि स.बादल के निर्देशों को अमली जामा पहनाते हुए 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी, ताकि प्रदेश में पंथ और पंजाब के रक्षक शिरोमणि अकाली दल (ब) की अगली सरकार सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने किसानों, मजदूरों, सरकारी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी वर्करों समेत हर वर्ग को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान में शिरोमणि अकाली दल पूरा सहयोग करेगा। रणजीत सिंह खुराना ने आगे कहा कि जनगणना, एस.आई.आर. और ड्रग सर्वे के कारण अध्यापकों पर लगाई गई अतिरिक्त ड्यूटियों से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि विशेष रूप से महिला अध्यापकों को इन अतिरिक्त ड्यूटियों से मुक्त किया जाए। इस दौरान जसवीर सिंह कैले को वरिष्ठ उपप्रधान, गुरविंदर सिंह को उपप्रधान तथा मुख्तियार सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया और सिरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया गया।