Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
कपिल मुनि तीर्थ में दो सगी बहनों ने आत्महत्या की
कलायत (रवि जैस्ट) : कलायत के रेलवे रोड स्थित वार्ड एक निवासी क दो सगी बहनों ने सोमवार-मंगलवार की अल सुबह करीब 5:15 बजे ऐतिहासिक श्री कपिल मुनि मंदिर तीर्थ के गहरे पानी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकाओं की पहचान 20 वर्षीय पलक गैस एजेंसी कर्मी और 18 वर्षीय परमजीत बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में हुई है। बड़ी लड़की पलक का आज ही के दिन जन्मदिन भी था जन्मदिन पर ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की रात घरेलू कामकाज को लेकर घर में कुछ कहासुनी हुई थी। मंगलवार सुबह दोनों लड़कियां तेज गति से कपिल मुनि मंदिर पहुंचीं, जहां किनारे पर चप्पलें उतारने के बाद रेलिंग पार कर उन्होंने गहरे पानी में छलांग लगा दी। मंदिर पहुंची दो महिलाओं ने जब उन्हें पानी में चलांग लगाते देखा तो उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचित किया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गोताखोरों को सूचित किया । गोताखोरों के समय पर न पहुंचने के कारण स्थानीय युवकों ने खुद पानी में उतरकर दोनों बहनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ‎तीर्थ परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों बहनें तेजी से तालाब की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इस बीच, अपनी दो बेटियों के डूबने की खबर मिलते ही बदहवास हालत में मौके पर पहुंची मां ने भी उसी तीर्थ में छलांग लगा दी, जिन्हें वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। पिता रविंद्र के अनुसार उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें से इन दोनों बहनों के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और मामले की आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। ‎थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे परिवार के सदस्यों के बयान लिए गए हैं गहनता से पूरे मामले की जांच की जा रही है मृतक दोनों बहनो का कैथल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है