बुलेट बाइक पर ले जा रहे थे इंजेक्शन, पुलिस ने पकड़ा
सुपौल: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1475 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बुलेट बाइक भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल सप्लाई के लिए किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए, जो नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक संदिग्ध सामान के साथ इलाके से गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान रणवीर कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रणवीर कुमार खरेल पुरनवास वार्ड-16 के निवासी बताए गए हैं, जबकि रजनीश कुमार नयानगर सितुहर वार्ड-05 के रहने वाले हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में 2 एमएल इंजेक्शन बरामद किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। बरामद इंजेक्शन किस प्रयोजन के लिए लाए जा रहे थे, इसकी जांच की जा रही है।