मासिक समारोह में सेवा कार्य, 100 लोगों को मिला राशन
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 209वां मासिक राशन वितरण समारोह ब्लड बैंक के संरक्षक के.के. सरदाना के मार्गदर्शन और प्रधान मलकीयत सिंह रगबोतरा की निगरानी में आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार (रिटा. आई.आर.एस.) शामिल हुए। उन्होंने 100 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण की शुरुआत करवाई और ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए अपनी तरफ से भी राशन वितरण के लिये आर्थिक सहायता राशी भेंट की।
मलकीयत सिंह रगबोतरा ने बताया कि यह मासिक राशन वितरण सेवा पिछले 18 वर्षों से लगातार जारी है। जिसमें समाजसेवी राजिंदर सिंह कोछड़ (खंडवाले), रमेश गाबा, रमेश दुग्गल, मनीष बत्रा, तारा चंद चुंबर, विश्वामित्र शर्मा, अवतार सिंह कोछड़, राजीव कुमार (मार्बल रिजॉर्ट), एन.आर.आई. सतपाल वर्मा, रमन नेहरा, एडवोकेट अंकित ढींगरा का अमूल्य सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस बार के राशन वितरण में समाज सेवक गगन कपूर एवं स. राजिंदर सिंह जसवाल ने भी विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर वी.पी. सिंह अरोड़ा, मनोज मिड्ढा, मोहन लाल तनेजा, विनोद मढिय़ा, ठाकुर गुलाब सिंह, सुधा बेदी, तारा चंद चुंबर, पंडित जुगल भनोट, रमन नेहरा आदि उपस्थित थे।