ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेंडरों की हैंडलिंग जारी, लोगों की सुरक्षा खतरे में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मिलन लुधियाना/यूटर्न/18 मई। महानगर के बहादुरके रोड़ नज़दीक स्थित दाना मंडी क्षेत्र में खुले सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेंडरों की हैंडलिंग और वितरण का मामला एक बार फिर सामने आया है। हमारी टीम द्वारा प्रकाशित पहले समाचार के बाद कुछ दिनों तक गैस सिलेंडरों से भरे वाहन क्षेत्र से गायब दिखाई दिए थे, लेकिन अब दोबारा बिना किसी डर के विभिन्न स्थानों पर गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही है। ताजा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दाना मंडी के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न गैस एजेंसियों के वाहन खड़े कर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। कई स्थानों पर खुले सार्वजनिक क्षेत्रों, सड़कों और रिहायशी इलाकों के साथ सिलेंडरों से भरे वाहन नियमित रूप से खड़े नजर आए। सबसे गंभीर मामला उस स्थान का सामने आया है, जहां गैस सिलेंडरों से भरा वाहन एक स्कूल और रिहायशी कॉलोनी के बिल्कुल साथ खड़ा पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सिलेंडरों की खुले में हैंडलिंग किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। इससे पहले प्रकाशित खबर में भी गैस एजेंसी के बाहर खुले में खड़े सिलेंडरों से भरे ट्रकों और सार्वजनिक क्षेत्र में हो रही लोडिंग-अनलोडिंग को उजागर किया गया था। कुछ दिन रोकथाम के बाद दोबारा कार्य किया शुरु खबर प्रकाशित होने के बाद कुछ समय तक गतिविधियां कम दिखाई दीं, लेकिन अब फिर से खुलेआम सिलेंडरों की सप्लाई शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते गैस एजेंसियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निर्धारित स्थानों पर स्टोर होना जरुरी विशेषज्ञों के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों का वितरण और भंडारण केवल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही किया जाना चाहिए। स्कूलों, रिहायशी क्षेत्रों और सार्वजनिक सड़कों के पास सिलेंडरों से भरे वाहनों का नियमित खड़ा रहना गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है और इस मामले में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।