ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chabbewal: हमेशा लोगों के बीच, हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर: डॉ. इशांक कुमार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जनहित में सक्रिय, डॉ. इशांक कुमार का निरंतर प्रयास
चब्बेवाल: “चब्बेवाल का विकास और चब्बेवाल निवासियों की सेवा करना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और मैं लोगों से लगातार जुड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हूं ताकि उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके,” यह शब्द हैं चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ इशांक कुमार के। उन्होंने आगे कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पारदर्शिता, लोगों तक आसान पहुंच और जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान को सुनिश्चित करने के लिए मैं हमेशा प्रयासरत हूँ । यह उल्लेखनीय है कि चब्बेवाल के युवा एवं ऊर्जावान विधायक डॉ. इशांक कुमार लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे नियमित रूप से अपने हल्का वासियों के बीच जा क्र उनकी समस्याएं सुनते हैं और जनहित के मुद्दों के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करते हैं। चाहे उनका चब्बेवाल कार्यालय हो या उनका निवास कार्यालय, डॉ. इशांक प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात करते हैं और विकास कार्यों, जन शिकायतों, कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित मामलों को व्यक्तिगत रूप से सुनते हैं। कार्यालयी बैठकों के अलावा विधायक दिन का अधिकांश समय विभिन्न गांवों के दौरे में बिताते हैं, जहां वे चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ लोगों से सीधे संवाद भी करते हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने विधायक के सहज और मिलनसार व्यवहार तथा जनता के बीच उनकी नियमित उपलब्धता की सराहना की है। उनसे मिलने पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि डॉ. इशांक कुमार हमेशा आसानी से उपलब्ध रहते हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास करते हैं। यहां तक कि जब विधायक किसी आधिकारिक कार्यक्रम या बैठक के कारण हलके से बाहर होते हैं, तब भी वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पहले ही जानकारी देते हैं और फोन पर लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहते हैं। जनता के बीच उनकी निरंतर सक्रियता और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने लोगों का विश्वास और मजबूत किया है, जिसका अंदाजा उनके कार्यालय में प्रतिदिन उमड़ने वाली बड़ी संख्या से लगाया जा सकता है।