ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
हरियाणा दर्शन यात्रा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को और सशक्त किया-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री से मिलकर गदगद दिखाई दिए कश्मीरी छात्र कश्मीर से मेरा पुराना नाता है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला 13 Jan : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री निवास "संत कबीर कुटीर" में कश्मीर से आए छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी कश्मीरी छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि उनका स्वयं का भी कश्मीर से गहरा नाता रहा है तथा उन्होंने दक्षिण कश्मीर में सालो समय बिताया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर जितना सुंदर है, वहां के लोगों का मन भी उतना ही सुंदर और संस्कारवान हैं। संवाद के दौरान उन्होंने हरियाणा के विकास की चर्चा करते हुए बताया कि आज प्रदेश में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हुए हैं, जिससे हरियाणा के युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिल रहे हैं। साथ ही हरियाणा के विद्यार्थी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा दर्शन यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की यात्राएं “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करती हैं तथा राष्ट्रीय एकता और आपसी समझ को मजबूत बनाती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कश्मीर से आए सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के टीम लीडर बुर्हान डार, गर्ल्स टीम लीडर राबिया वानी तथा इस यात्रा की सहयोगी संस्था मीडिया छात्र एसोसिएशन की ओर से सरीन दलाल, आरती जांगड़ा एवं शिवानी राघव को भी उनके सक्रिय सहयोग एवं योगदान के लिए सम्मानित किया, उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए भविष्य मे एसे प्रयासो को जारी रखने की बात कही, साथ ही संस्था को अनुदान देने की भी घोषणा की। कश्मीरी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कश्मीर आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने भी कश्मीरी छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी यात्रा के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की । युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से कश्मीरी छात्रों को हरियाणा की संस्कृति, विरासत और विकास से परिचित कराया गया। हरियाणा दर्शन यात्रा के दौरान प्रमुख शैक्षणिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण हरियाणा दर्शन यात्रा के अंतर्गत कश्मीर से आए छात्र प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा की दो प्रमुख विश्वविद्यालयों, एक हरियाणवी गांव, हरियाणा विधानसभा, हरियाणा साहित्य अकादमी, नेचर कैम्प थापली, मोरनी हिल्स सहित राज्य के महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक एवं रॉक गार्डन का भी अवलोकन किया, जहां छात्रों ने हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था, ग्रामीण जीवन, सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन स्थलों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।