ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Surat: सूरत सिविल अस्पताल में मंत्री के निरीक्षण के बाद अधिकारियों पर गिरी गाज, डॉ. धारित्री परमार का तबादला चर्चा में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम
सूरत: गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया के सूरत सिविल अस्पताल निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आने पर सुपरिटेंडेंट डॉ. धारित्री परमार का तत्काल प्रभाव से वडोदरा तबादला कर दिया गया। सरकार ने उनकी जगह डॉ. पारुल वडगामा को सिविल अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था, प्रबंधन की कमी और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में खामियां उजागर हुई थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने सूरत सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों में भारी अव्यवस्था और असंतोषजनक स्थिति मंत्री के संज्ञान में आई। मरीजों की सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक संचालन में पाई गई कमियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताई थी। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। राज्य के नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने का स्पष्ट संदेश देते हुए डॉ. धारित्री परमार के तबादले के आदेश गुजरात सरकार के आरोग्य विभाग से जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए डॉ. पारुल वडगामा को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सूरत सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं में कितना सुधार आता है और नए प्रभारी सुपरिटेंडेंट क्या सख्त कदम उठाते हैं। सरकार के इस कड़े रवैये से अन्य सरकारी अस्पतालों के प्रशासन में भी हलचल मच गई है।