Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
आर्यन व हर्षित को पंजाब अंडर-19 नैशनल क्रिकेट खेलकर लौटने पर एचडीसीए ने किया सम्मानित
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : एचडीसीए सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे युवा क्रिकेटर आर्यन अरोड़ा व हर्षित नंदा के नैशनल अंडर-19 स्कूल क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलने से पूरे एचडीसीए में खुशी की लहर है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि महबूब नगर तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय स्कूल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने बढ़िया प्रदर्शन से पंजाब को नॉकआउट दौर में पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई। डा. घई ने बताया कि एचडीसीए के यह युवा खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं तथा आर्यन अरोड़ा इससे पहले पंजाब की अंडर-16 टीम का भी हिस्सा रह चुका है। उन्होंने बताया कि जिस मेहनत और लग्न से यह युवा क्रिकेटरों के साथ एचडीसीए सेंटर में अन्य क्रिकेटर बीसीसीआई के क्वालिफाइड कोचों द्वारा क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं उससे आने वाले समय में होशियारपुर के खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। डा. घई ने आर्यन व हर्षित के पंजाब अंडर-19 नैशनल खेलकर वापिस लौटने पर एचडीसीए की ओर से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, जोगराज ठाकुर, जतिंदर सूद, अमित ठाकुर, साहब दयाल के अलावा समूह एसोसिएशन सदस्यों ने आर्यन व हर्षित को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। आर्यन अरोड़ा व हर्षित नंदा के अंडर-19 पंजाब के खेलकर आने पर जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच परवीन शिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी के अलावा जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी के अलावा सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए भविष्य में और बढ़िया प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी