Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन का भरोसा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब राज्य में वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाई जा रही है। इसके तहत जिले में बी.एल.ओज की ओर से 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर वोटरों से फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा के दिशा-निर्देशों के अनुसार होशियारपुर में वोटर सूचियों की यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित हिदायतों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिवीजन की तैयारियों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 1563 बी.एल.ओ., 151 सुपरवाइजर, 7 चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी तथा 14 सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी सहित चुनाव अमला तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओज की ट्रेनिंग एवं अन्य तैयारियों से संबंधित सभी कार्य 15 जून 2026 से 24 जून 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे। ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि इस इंटेंसिव रिवीजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम वोटर सूची में शामिल करना तथा अयोग्य व्यक्तियों के नाम सूची से हटाना है। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. के अंतर्गत जिले के सभी मतदाताओं को बी.एल.ओ. द्वारा दिया जाने वाला फार्म भरना अनिवार्य होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्री-एस.आई.आर. मैपिंग के तहत होशियारपुर के कुल 12,68,580 मतदाताओं में से 11,12,679 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 87.71 प्रतिशत बनता है। इसके अलावा पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा तथा 31 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों संबंधी दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी दावों एवं आपत्तियों के निपटारे उपरांत वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले की सभी राजनीतिक पार्टियों एवं मतदाताओं से अपील की कि वे भारत चुनाव आयोग द्वारा करवाई जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया में बी.एल.ओज. को पूरा सहयोग दें।