ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Bhopal: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, पुणे-गोरखपुर के बीच रेल सेवा को मजबूती - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
रेलवे की पहल, यात्रियों के लिए नई सुविधा
भोपाल: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पुणे और गोरखपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन आज से संचालित होगी और अगले दो माह तक प्रतिदिन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि लोगों को यात्रा में सुविधा मिल सके और वेटिंग लिस्ट का दबाव कम हो। भोपाल रेल मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए पुणे और गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इनमें पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल 15 मई से 15 जुलाई तक और गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल 16 मई से 16 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन सुबह 6:50 बजे पुणे से रवाना होकर रात 9:10 बजे इटारसी, रात 11:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन तथा अगले दिन रात 1:25 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) समर स्पेशल शाम 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे बीना, 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, एसी थर्ड, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।