ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Panipat: नव नियुक्त पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें: उपायुक्त - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"89 नव नियुक्त पटवारियों को मिले नियुक्ति पत्र"
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : यु-टर्न 14 मई। जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने वीरवार को 89 नव नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है और पटवारी जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क सूत्र होता है। उपायुक्त ने कहा कि सभी नव नियुक्त पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और रिकॉर्ड को सही तरीके से व्यवस्थित करना प्रत्येक पटवारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीन स्तर तक पहुंचाने में पटवारियों की अहम भूमिका रहती है। इसलिए सभी कर्मचारी अपने कार्य को रुचि और समर्पण भाव से करें ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके। डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि आज के समय में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल व्यवस्था के अनुरूप कार्य करते हुए रिकॉर्ड को सही और अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में पटवारियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पटवारियों से अपेक्षा जताई कि वे अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले की राजस्व व्यवस्था को और मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे तथा आमजन के विश्वास पर खरा उतरेंगे।