दुनियाभर के प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। लोरियल पेरिस गाला डिनर के दौरान आलिया फ्लोरल ब्रोकेड आउटफिट में नजर आईं, जिसने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच लिया।
इससे पहले आलिया ने कांस के रेड कार्पेट पर आइस ब्लू गाउन पहनकर शानदार एंट्री की थी। फिल्म La Vie D'Une Femme के प्रीमियर के दौरान उनका ‘सिंड्रेला’ लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। रेड कार्पेट पर आने से पहले आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने लुक की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए।
वहीं सिंगर और इन्फ्लुएंसर Aarti Khetarpal ने भी कांस में अपने अनोखे सनातन धर्म थीम वाले लुक से सभी का ध्यान खींचा। वह रेड कार्पेट पर हाथ में भगवद गीता और ‘हरे राम’ लिखे पर्स के साथ नजर आईं, जिसे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है।
Cannes Film Festival की शुरुआत 12 मई से फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हुई थी और यह आयोजन 23 मई तक चलेगा। अब तक कांस से आलिया भट्ट के पांच अलग-अलग लुक सामने आ चुके हैं, जिन्हें फैन्स और फैशन एक्सपर्ट्स से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।