Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
छात्रों की उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल
चंडीगढ़ (अजीत झा.) : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के छात्रों ने ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स, मेडिकल और नॉन-मेडिकल सभी स्ट्रीम में बेहतरीन अंक हासिल किए। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में संचिता पॉल ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में सिया गर्ग और यशस्विनी मित्तल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में वृंदा शारदा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि मेडिकल स्ट्रीम में जनीशा कौर चावला ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। वहीं भवन विद्यालय सेक्टर-27 चंडीगढ़ के छात्रों ने भी सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।