Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट फगवाड़ा की ओर से ‘अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस’ बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और ट्रस्ट सदस्यों ने केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नर्सिंग स्टाफ को इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी। ट्रस्ट के प्रधान प्रदीप धीमान ने नर्सिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि नर्सों का जीवन सेवा, समर्पण और इंसानियत की जीवंत मिसाल होता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित इसअस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जहां बहुत सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलती हैं, वहीं नर्सिंग स्टाफ की हॉस्पिटैलिटी विशेष रूप से मरीजों और उनके परिजनों को प्रभावित करती है। प्रदीप धीमान ने यह भी घोषणा की कि जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में जल्द ही नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि मरीजों को और अधिक आधुनिक एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने ‘सरहिंद फतह दिवस’ की भी उपस्थितों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 17 मई को श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी द्वारा रामगढिय़ा कौम के महान जरनैल स. जस्सा सिंह रामगढिय़ा जी का 303वां जन्म दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने संगत से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। ट्रस्ट के सरपरस्त जसपाल सिंह लाल और डा. अविनाश सिंह चौहान ने भी नर्सिंग स्टाफ को बधाई देते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर इलाज करते हैं, लेकिन मरीज को नई जिंदगी नर्सों की देखभाल और सेवा से ही मिलती है। इस अवसर पर सुरिंदर पाल धीमान, गुरनाम सिंह जुतला, अमोलक सिंह झीता, परमजीत सिंह भोगल, डा. दीपा यादव, डा. जरनैल सिंह, डा. रमिंदर सिंह, डा. आयुषी वर्मा, कुलविंदर सिंह सैंहबी, सुरिंदर कुमार, विक्रम रूपराय सहित समूह नर्सिंग स्टाफ और ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।