ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: कोटकपूरा गोलीकांड केस में सुखबीर बादल पहुंचे चंडीगढ़ कोर्ट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
11 साल पुराने मामले में ट्रायल चंडीगढ़ ट्रांसफर
चंडीगढ़ (अजीत झा.): पंजाब के बहुचर्चित कोटकपूरा गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को अन्य आरोपियों के साथ चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की सुनवाई अब फरीदकोट की बजाय चंडीगढ़ सेशन कोर्ट में होगी। फरीदकोट की अतिरिक्त सत्र अदालत ने 2 मई को आदेश जारी कर सभी आरोपियों को 12 मई को चंडीगढ़ अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल को मामले से जुड़ी विभिन्न एफआईआर और ट्रायल को चंडीगढ़ ट्रांसफर करने का फैसला सुनाया था। मामले में 7 अगस्त 2018 को दर्ज एफआईआर के तहत आईपीसी की धारा 307, 323, 341, 201, 218, 120-बी और 34 सहित आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा 14 अक्टूबर 2015 की घटना से जुड़ी अन्य एफआईआर भी अब चंडीगढ़ अदालत में एक साथ सुनी जाएंगी। इन मामलों में हत्या के प्रयास, हिंसा, आपराधिक साजिश और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। दरअसल, यह मामला 14 अक्टूबर 2015 को पंजाब के कोटकपूरा और बेहबल कलां में हुई पुलिस फायरिंग से जुड़ा है। उस समय बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांवों में हुई बेअदबी की घटनाओं के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने गोलीबारी की थी। बेहबल कलां में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कोटकपूरा में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। घटना के बाद यह मामला पंजाब की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया था। केस में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम भी सामने आए थे, जिनमें पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का नाम भी शामिल है। हाईकोर्ट ने यह फैसला आरोपी पुलिस अधिकारियों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि संबंधित कई मामलों की सुनवाई पहले ही चंडीगढ़ ट्रांसफर की जा चुकी है, इसलिए सभी जुड़े मामलों का ट्रायल एक ही अदालत में होना चाहिए। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की सुनवाई चंडीगढ़ सेशन कोर्ट में होगी, जिस पर पंजाब की राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है।