Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
यूनियन का बड़ा फैसला, सड़क से लेकर कोर्ट तक संघर्ष की तैयारी
चंडीगढ़ (सोनू टुटेजा): ऑल पंजाब आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि अलग-अलग जिलों में डिप्टी कमिश्नर द्वारा आंगनवाड़ी वर्कर्स की ड्यूटी जबरदस्ती जनगणना, दवा सर्वे, आर्थिक सर्वे में लगाई जा रही है, जिसके खिलाफ संगठन ने डायरेक्टर को विरोध नोटिस भेजा है और ड्यूटी लगाने वाले डिप्टी कमिश्नर को कानूनी नोट भेजे हैं। आंगनवाड़ी वर्कर्स की ड्यूटी लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है और आदेश में कहा गया है कि अगर आंगनवाड़ी वर्कर्स अपनी ड्यूटी नहीं करेंगी तो उनकी सेवाएं खत्म कर दी जाएंगी। एक तरफ तो मंत्री बलजीत कौर विधानसभा में खड़ी होकर बयान देती हैं कि आंगनवाड़ी वर्कर्स सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, वे समाजसेवी हैं, उन्हें न्यूनतम वेतन तो दूर, ग्रेड भी नहीं दिया जा सकता। दूसरी तरफ सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स की अलग-अलग सर्वे में ड्यूटी लगा रही है। संगठन ने कहा है कि अलग-अलग समय पर माननीय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है कि आंगनवाड़ी वर्करों से उनके काम के बिना एक्स्ट्रा काम नहीं लिया जा सकता, लेकिन फिर भी आंगनवाड़ी वर्करों की ड्यूटी जबरदस्ती लगाई जा रही है। जिसका हमारा संगठन कड़ा विरोध करता है, इसीलिए धरने के बारे में डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास को नोटिस भेजा गया है और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए श्री राजविंदर सिंह बैंस, लवनीत सिंह ठाकुर के जरिए जिला डिप्टी कमिश्नर को नोट भेजे गए हैं।