Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/12 मई। कनाडा के विन्नपेग शहर में सिख युवक को पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठने से रोका गया। एग्जामिनर ने उसे कृपाण उतारकर एग्जामिनेशन सेंटर में आने को कहा तो युवक ने कृपाण उतारने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी गई और वह बिना भर्ती परीक्षा दिए लौट गया। पंजाबी युवक जसपाल सिंह गिल का कहना है कि कृपाण उसकी आस्था का प्रतीक है। जसपाल का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश देने के बदले कृपाण उतारने की शर्त रखी थी, जिसे मानने से उसने इनकार कर दिया। अब वह इस मामले की शिकायत कनाडा के मानवाधिकार आयोग में करेगा। यह घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन जसपाल सिंह अब कनाडा में मीडिया के सामने आया है। वहीं, विन्नपेग पुलिस ने भी इस संबंध में अपनी सफाई जारी कर दी है। दादा और पिता भी थे पुलिस अफसर जसपाल सिंह गिल का परिवार पीढ़ियों से खाकी वर्दी के जरिए समाज की सेवा करता आया है। जसपाल ने बताया कि उसके दादा और पिता भारत में पुलिस अधिकारी थे। उन्हीं को अपना आदर्श मानकर जसपाल ने भी पुलिस सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। 2021 में भारत से कनाडा (न्यू ब्रंसविक) आया जसपाल 2024 में वहां का स्थायी निवासी बना। पिछले साल नौकरी के लिए विन्निपेग शिफ्ट हुआ था।