ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ने 83 फीसदी सफलता दर हासिल की, 25 कैडेट्स ने एनडीए-1 लिखित परीक्षा पास की - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई), मोहाली के 30 में से 25 कैडेट्स ने प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) के 157वें कोर्स के लिए एनडीए (1) लिखित परीक्षा पास कर ली है। यूपीएससी द्वारा घोषित परिणामों में प्राप्त 83 फीसदी की शानदार सफलता दर संस्था के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब ये 25 कैडेट्स सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू देंगे, जो नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रवेश का अंतिम चयन चरण होता है। इस शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कैडेट्स को बधाई दी और उनके एसएसबी इंटरव्यू तथा आगामी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये कैडेट्स पंजाब का गौरव हैं। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने राज्य का नाम रोशन किया है। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच चौहान, वीएसएम ने भी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यूपीएससी परीक्षा पास करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन एसएसबी ही वास्तविक परीक्षा होती है। उन्होंने कैडेट्स को ईमानदारी, आत्ममंथन और मानसिक एकाग्रता के साथ स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के फैकल्टी सदस्यों को भी बधाई दी, जिन्होंने इन परिणामों के लिए अथक मेहनत की। उन्होंने बताया कि संस्थान के 25 कैडेट्स इस वर्ष जून में शुरू होने वाले एनडीए, टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) और सीडीएस कोर्सों में शामिल होने के लिए कॉल लेटर मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।