Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Panchkula: एस्टीम कार चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 3 चोरी के केस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jagraon: सरकार के खिलाफ गूँजा- तीसरा दिन हड़ताल का "फिटे मुँह सरकार का" Jagraon: जगरांव के तनवीर सिंह ने 10वीं की परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, पंजाब भर में हासिल Chandigarh: डड्डूमाजरा में करोड़ों खर्च के बाद भी कचरा समस्या जस की तस Chandigarh: धनास में 17 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या, घर में अकेली थी किशोरी Panipat: संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण Chandigarh: 700 करोड़ घोटाला केस में हाईकोर्ट का कड़ा रुख जारी Panchkula: ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी, लावारिस बैग लौटाकर मिसाल कायम Panchkula: एस्टीम कार चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 3 चोरी के केस Chandigarh: चंडीगढ़ में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न Chandigarh: CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल, नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने कराई जॉइनिंग Chandigarh: टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत करने के लिए भाजपा मेडिकल सेल ने बांटी मुफ्त पोषण किट Chandigarh: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने कीं जनसभाएं, मेयर को उनके ही वार्ड में घेरा
Logo
Uturn Time
"एस्टीम कार चोरी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई"
पंचकूला: वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने एस्टीम कार चोरी मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर उर्फ छोटा निवासी मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से पिंजौर और मोहाली में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 23 अप्रैल को कालका थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पति ने 22 अप्रैल की रात अपनी मारुति एस्टीम कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह कार गायब मिली। परिवार ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद थाना कालका में वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच एएसआई प्रदीप द्वारा की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पहले आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी जिला मोहाली को चोरी की गई कार सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपी बलविंदर उर्फ छोटा का नाम सामने आया। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने अब दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले पिंजौर और एक मामला मोहाली में दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार सक्रियता से कार्रवाई कर रही है।