ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Derabassi: तीन महीने से वेतन न मिलने पर गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों में रोष - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"वेतन बकाया पर गेस्ट प्रोफेसरों का विरोध"
डेराबस्सी: पंजाब के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत गेस्ट प्रोफेसरों को पिछले लगभग तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों ने आरोप लगाया कि सरकार पहले ही उन्हें बेसिक वेतन जैसी सुविधाओं से वंचित रखकर शोषण कर रही है और अब समय पर मानदेय भी जारी नहीं किया जा रहा। इलिजिबल सहायक प्रोफेसर गेस्ट फैकल्टी एसोसिएशन सरकारी कॉलेज पंजाब के प्रतिनिधि एवं सरकारी कॉलेज डेराबस्सी के राजनीति विज्ञान विभाग के गेस्ट फैकल्टी प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि पंजाब के सरकारी कॉलेजों में करीब 800 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन प्रोफेसरों से नियमित अध्यापकों की तरह सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य तो ले रही है, लेकिन बदले में बेहद कम मानदेय दिया जाता है। दुखद पहलू यह है कि यह मामूली वेतन भी समय पर जारी नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लगभग 180 सहायक प्रोफेसरों को करीब एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद वेतन मिला था। प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार हर महीने कर्मचारियों का वेतन 5 तारीख से पहले जारी करने का दावा करती है, लेकिन गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों के मामले में यह दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के वादे और “शिक्षा क्रांति” के दावे भी गेस्ट फैकल्टी के साथ हो रहे व्यवहार के कारण सवालों के घेरे में हैं। गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग से मांग की कि लंबित वेतन तुरंत जारी किया जाए और भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। प्रोफेसरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो राज्यभर के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। फोटो कैप्शन: डेराबस्सी001 : तीन महीने से वेतन न मिलने पर रोष प्रदर्शन करते गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर।