Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ में झपटमारी केस सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ (अजीत झा, ): मनीमाजरा थाना पुलिस ने झपटमारी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई पोस्ट ऑफिस की पासबुक भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार यह मामला एफआईआर नंबर 51 दिनांक 09 मई 2026 के तहत बीएनएस की धारा 304 और 317(2) के अंतर्गत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता जॉयदेव मन्ना निवासी मनीमाजरा ने पुलिस को बताया कि 8 मई की दोपहर करीब 3:50 बजे उन्होंने अपने 15 वर्षीय बेटे पंकज मन्ना को 2500 रुपये नकद और पोस्ट ऑफिस पासबुक जमा करवाने के लिए मनीमाजरा स्थित एमएचसी पोस्ट ऑफिस भेजा था। पोस्ट ऑफिस में दोपहर 2 बजे के बाद पैसे जमा न होने के कारण पंकज वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने समय पूछने के बहाने उसके पास आकर जेब से नकदी और पासबुक वाला लिफाफा झपट लिया और मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुरेश बहादुर निवासी ठाकुरद्वारा मंदिर, मनीमाजरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई पोस्ट ऑफिस पासबुक बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरेश बहादुर 8वीं पास है और मजदूरी का काम करता है। उसका अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।