ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Panchkula: कालका में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले तीन स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
छीने गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर भेजा जेल
पंचकूला(अजीत झा.): पंचकूला पुलिस की कालका थाना टीम द्वारा राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 8 मई को कालका वासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी शाम करीब 6 बजे वह अपने दोस्त के साथ मंडी में सामान लेने गया था। इसी दौरान तीन युवक उनके पास आए और छीना-झपटी करने लगे। आरोपियों ने दोनों से मोबाइल छीन लिए और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना कालका में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच मुख्य सिपाही वासुदेव द्वारा अमल में लाई गई। 9 मई को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे ग्राउंड कालका से तीन आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महरु पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुजराती कॉलोनी, अंबाला कैंट हाल किरायेदार खेड़ा कुराड़ी मोहल्ला कालका, मेहरु उर्फ सागर पुत्र रामू निवासी कुराड़ी मोहल्ला कालका तथा राहुल कुमार पुत्र रणजीत निवासी कुराड़ी मोहल्ला फैंड्स कॉलोनी जिला पंचकुला के रूप में हुई है। एसीपी विक्रम नेहरा: हमारी कालका थाना टीम द्वारा इस मामलें में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गए 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। जिलें में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।