Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Hushiarpur: बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी, भाजपा कार्यकर्ता पंजाब और पंजाबियत की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हों : डॉ. रैना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Pehowa: सोमनाथ मन्दिर भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक : नायब सिंह सैनी Panipat: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन Kanpur: निःशुल्क इलाज से गरीबों का मसीहा बना कानपुर का नारायना, चेयरमैन अमित डीएम से सम्मानित Bhopal: ​मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्रांति: 1800 करोड़ का सड़क जाल और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय मध्य-पूर्व तनाव के बीच पीएम मोदी की अपील: ईंधन बचाएं, विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रखें* Ludhiana: स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी, झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय Ludhiana: मैन्युफैक्चरिंग को डिजिटल बूस्ट, LRGMA का अहम फैसला Panchkula: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 38 लाख के साइबर फ्रॉड मे तीसरा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार Derabassi: तीन महीने से वेतन न मिलने पर गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों में रोष Chandigarh: मदर्स डे पर मेयर सौरभ जोशी ने माताओं को बताया परिवार की सबसे मजबूत नींव Ludhiana: आम आदमी पार्टी के झूठे आरोपों का भाजपा देगी मुंहतोड़ जवाब Chandigarh: मनीमाजरा में झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से छीनी गई पोस्ट ऑफिस पासबुक बरामद
Logo
Uturn Time
भाजपा कार्यकर्ताओं को डॉ. रैना का संकल्प संदेश
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश संगठन की ओर से उनके साथ प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ तथा जिला प्रभारी राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। जिला इकाई की ओर से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश कैथ, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री बीबी महिन्द्र कौर जोश, प्रदेश सचिव मीनू सेठी, निमिषा मेहता, डॉ. दिलबाग राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. रैना का स्वागत किया। बैठक के दौरान डॉ. रैना ने मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय एवं विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर मजबूत एवं सक्रिय बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी। इस अवसर पर डॉ. रैना ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को मिली ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जता रही है। डॉ. रैना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया और जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया। असम और पांडिचेरी में भी जनता ने विकास और स्थिर सरकार के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की ऐतिहासिक जीत के बाद अब पंजाब की बारी है। पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे, कानून व्यवस्था की बदहाली तथा परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करवाने के लिए भाजपा ही एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। डॉ. रैना ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे पंजाब और पंजाबियत की रक्षा के लिए कमर कस लें तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए संकल्पबद्ध होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को विकास, सुरक्षा, उद्योग, युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान दिलाने का कार्य कर सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के सहयोग से आने वाले समय में पंजाब में भी कमल खिलना तय है।इस मौके सभी मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,और सेल इंचार्ज उपस्थित थे।