Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
फेडरेशन कप की तारीख तय, लुधियाना में होगा आयोजन
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग का 15वां संस्करण 12 और 13 जून 2026 को अंबेडकर भवन, लुधियाना में बड़े ही भव्य और विशाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण खेल आयोजन में पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 400 बॉडी बिल्डर, अधिकारी एवं खेल प्रेमी भाग लेंगे। पूर्व सांसद एवं चीफ पैट्ररन पैरा ओलंपिक गेम्स के श्री अविनाश राय खन्ना जी ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आज का युवा स्वस्थ और मजबूत होगा तो देश भी मजबूत और प्रगतिशील बनेगा। विश्व चैंपियन एवं मिस्टर यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग पद्मश्री प्रेम चंद डेगरा जी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बॉडी बिल्डिंग तथा अन्य खेलों को प्रोत्साहित करना, युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच प्रदान करना तथा खेल भावना के माध्यम से आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस फेडरेशन कप में भाग लेने वाले पंजाब के खिलाड़ियों का चयन 17 मई 2026, दिन रविवार को ऑरा जिम, सेक्टर-32, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में किया जाएगा। उन्होंने खेल प्रेमियों और इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की कि वे 17 मई को पहुंचकर अपना चयन सुनिश्चित करें। डॉ. मुहम्मद जमील वाली जी ने कहा कि खेलों का सबसे बड़ा उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि जो युवा खेलों में भाग लेते हैं, वे हमेशा स्वस्थ रहते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा खिलाड़ियों और मेहमानों के लिए उच्च स्तर के प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। इस अवसर पर मदन लाल महाजन, इकबाल सिंह, ईशान सूद, सन्नी कलसी आदि उपस्थित थे।