ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hushiarpur: खुरालगढ़ साहिब से लौटते वक्त बस हादसा, कोई हताहत नहीं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
एक महिला, छोटी बच्ची और दो व्यक्ति बाल-बाल बचे
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) श्री चरणछोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेककर वापस आ रही बस चढ़ाई चढ़ते समय ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खड्ड में जा गिरी। आज सुबह पिंड दौलतपुर फगवाड़ा से एक बस नंबर PB 08 BD 0181 इतिहासिक स्थान श्री चरणछोह गंगा और श्री गुरु रविदास इतिहासिक धर्म स्थान बेगमपुरा श्री खुरालगढ़ साहिब के दर्शन के लिए आई थी, जिसमें 55 के करीब सवारियां सवार थीं। माथा टेककर वापस जाते समय श्री बेगमपुरा चौक से खुराली गांव की ओर चढ़ाई चढ़ते समय गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, जिस कारण बस पीछे की ओर आकर गहरी खड्ड की ओर घूम गई और पिछले टायरों से गहरी खड्ड में गिर पड़ी। बस में 3-4 सवारियों को छोड़कर बाकी बस खाली कर सवारियों को नीचे उतार लिया गया, जिससे भारी जानमाल के नुकसान से बचाव हो गया। एक महिला, एक चार साल की बच्ची और ड्राइवर समेत तीन अन्य व्यक्ति बस में सवार थे। एक व्यक्ति को मामूली चोटें लगीं और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस मौके संगत के साथ आए सुखदेव राज ने बताया कि पिंड दौलतपुर फगवाड़ा से संगत श्री खुरालगढ़ साहिब माथा टेककर वापस जा रही थी, तभी बेगमपुरा चौक से चढ़ाई चढ़ते समय यह हादसा हो गया। इस मौके पर मौजूद संत सत्विंदर हीरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत ने संगतों का हाल जाना और कहा कि यह रास्ता खतरनाक है, यहां पहले कई एक्सीडेंट हो चुके हैं और अनेक कीमती जानें जा चुकी हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस खतरनाक सड़क को बड़ी गाड़ियों के लिए बंद किया जाए और ट्रैफिक पुलिस की निगरानी के लिए स्थायी ड्यूटी लगाई जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।