Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Hoshiarpur: धीमान का खुलासा, अस्पतालों में स्टाफ की कमी से गुणवत्ता पर असर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली में गर्मी से राहत, जामा मस्जिद के पास कूलिंग जोन शुरू New Delhi: रविंद्र इंद्राज सिंह का बयान, शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य Dehradun: पेयजल और आपदा योजनाओं को 256 करोड़ की वित्तीय मंजूरी Hoshiarpur: धीमान का खुलासा, अस्पतालों में स्टाफ की कमी से गुणवत्ता पर असर Mahilpur: पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद शिरोमणि अकाली दल की मजबूती के लिए धर्मिंदर टोनी की ओर से तैयारियां शुरू Hoshiarpur: राष्ट्रीय लोक अदालत में 27,405 मामलों का मौके पर निपटारा, 7.83 करोड़ रुपए के अवार्ड पास Hoshiarpur: होशियारपुर ने पंजाब में NOTTO अंगदान पंजीकरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया Ludhiana: फिको का प्रतिनिधिमंडल चाइना साईकल शो 2026 की सफल यात्रा के बाद चीन से लौटा Ludhiana: पंजाब में चारे की कमी पर संगठनों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला Gurugram: लोक अदालत में रिकॉर्ड निपटान, गुरुग्राम में एक दिन में 74 हजार केस सुलझे Jagran: पंजाब में सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, चौथे दिन भी सरकार की चुप्पी से भड़का आक्रोश Panchkula: पंचकूला की जागरूक जनता अब झूठ, षड्यंत्र और खोखले वादों के बहकावे में नहीं आने वाली: चंद्रमोहन
Logo
Uturn Time
"धीमान ने RTI से खोली पोल, स्वास्थ्य विभाग में कई पद खाली"
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) सच्चाई, निष्पक्षता और सहनशीलता तथा ज्ञान के बिना मानवीय सेवाओं को मजबूत नहीं किया जा सकता। सारा विकास गुणवत्ता और योग्यता के आधार के इर्द-गिर्द ही घूमता है। सरकारी दफ्तरों में खाली पद कार्य संस्कृति की तबाही और लोक सेवाओं की बर्बादी का संदेश हैं। लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने सूचना अधिकार अधिनियम का उपयोग करके सिविल सर्जन होशियारपुर के दफ्तर से खाली पदों से संबंधित प्राप्त जानकारी का खुलासा करते हुए बताया कि पंजाब सरकार की करनी और कथनी में जमीन-आसमान का अंतर है, और स्वास्थ्य सेवाओं के पीछे कुछ और ही सोच काम कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों को सुचारु रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की सख्त जरूरत है। उनके अनुसार, सीनियर फार्मेसी अफसर के 13 पदों में से 6 खाली हैं, फार्मेसी अफसर के 85 पदों में से 41 खाली हैं, ऑफ्थैल्मिक अफसर के 18 पदों में से 12 खाली हैं, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 13 पदों में से 7 खाली हैं। सिविल अस्पताल में नर्सिंग सिस्टर के 22 पदों में से 4 खाली, स्टाफ नर्स के 243 पदों में से 79 खाली, मेट्रन के 4 पदों में से 3 खाली रखे गए हैं। इसके अलावा लैब तकनीशियन के 93 पदों में से 40 खाली, मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर के 52 पदों में से 6 खाली, और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 222 पदों में से 16 खाली हैं। सिविल अस्पताल होशियारपुर में मेडिकल अफसर (जनरल) के 39 पदों में से 24 खाली हैं, जबकि मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 30 पदों में से 4 खाली हैं। एसडीएच दसूहा में मेडिकल अफसर (जनरल) के 27 में से 28 खाली, और मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 19 में से 1 खाली बताया गया है। एसडीएच मुकेरियां में मेडिकल अफसर (जनरल) के 27 में से 13 खाली और मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 13 में से 1 खाली हैं। एसडीएच गढ़शंकर में मेडिकल अफसर (जनरल) के 27 में से 16 खाली, और मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 13 में से 9 खाली हैं। पीएचसी बुड़ाबड़ में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 4 खाली, मेडिकल अफसर (डेंटल) का 1 पद खाली है। पीएचसी भूंगा मे मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 3 खाली हैं। सीएचसी हरियाणा ब्लॉक में कुल 5 में से 4 पद खाली हैं। पीएचसी चकौवाल में मेडिकल अफसर (डेंटल) का 1 पद खाली है। सीएचसी शामचुरासी में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 2 खाली हैं। पीएचसी हर्ता बदला में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 5 में से 1 खाली है। पीएचसी हाजीपुर में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 3 खाली हैं। सीएचसी भोल कलोता ब्लॉक में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 3 खाली हैं। सीएचसी कमाही देवी में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 3 खाली हैं। पीएचसी मंड भंडेर में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 1 खाली है। पीएचसी पोसी में एसएमओ का 1 पद और मेडिकल अफसर (जनरल) का 1 पद खाली है। सीएचसी बिनेवाल में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 4 खाली, मेडिकल अफसर (डेंटल) का 1 पद खाली है। पीएचसी टाडा में मेडिकल अफसर (डेंटल) का 1 पद खाली है। पीएचसी पालदी में एसएमओ का 1 पद और मेडिकल अफसर (जनरल) के 2 में से 1 पद खाली है, तथा सीएचसी माहिलपुर में मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) के 5 में से 1 पद खाली है। उन्होंने बताया कि जिले के पूरे स्वास्थ्य विभाग में कुल 523 में से 325 पद खाली पड़े हैं और 1 अस्थायी पद भी खाली है। मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (महिला) के 256 पदों में से 79 पद खाली हैं। धीमान ने कहा कि केवल बातें और गपशप करके कभी भी मानवता का विकास नहीं किया जा सकता। जब पंजाब में बेरोजगारों की कतारें लंबी हो रही हैं और बेरोजगार बिना काम किए उम्रदराज़ हो रहे हैं तथा मानसिक तनाव का शिकार बन रहे हैं, तब खाली पद न भरकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने ही बच्चों को नौकरी देने की प्राथमिकता की जगह दूसरे राज्यों के बच्चों को जानबूझकर प्राथमिकता दे रही है। इसी कारण अस्पतालों, सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोग परेशान हो रहे हैं। धीमान ने कहा कि लेबर पार्टी जल्द ही बेरोजगारों को राहत दिलाने के लिए आगे आएगी। उन्होंने लोगों से बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।