Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
सरकारी स्कूलों के 8 शिक्षकों को किया गया सम्मानित डेराबस्सी 11 Jan : भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी, डेराबस्सी की ओर से जिला स्तरीय ‘टीचर सम्मान समारोह’ का आयोजन स्थानीय सरकारी कॉलेज के विद्यार्थी भवन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के अध्यक्ष भाग सिंह घोड़ेवाल के नेतृत्व में हुआ। समारोह की अध्यक्षता श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, चंडीगढ़ के प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर सिंह ने की, जबकि डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. गुरजंट सिंह तथा संदीप कुमार वर्मा, डिप्टी सेक्रेटरी (एकेडमिक), पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, मोहाली विशेष अतिथि रहे। सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अनमोल सिंह ने अतिथियों और उपस्थितजनों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन व्याख्याता जय पाल ने किया। इस अवसर पर बेहतरीन शैक्षणिक परिणाम देने वाले सरकारी स्कूलों के आठ शिक्षकों को शॉल, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जरनैल सिंह क्रांति (सेवानिवृत्त एसएस मास्टर), परमजीत कौर (प्रधानाध्यापिका, एसएचएस स्कूल राजोमाजरा), दीपाली बंसल (प्रधानाध्यापिका, एसएचएस कारकौर), पवित्र सिंह (लेक्चरर अंग्रेजी, पीएम श्री एसएसएस स्कूल खिजराबाद), परमजीत कौर (लेक्चरर पॉलिटिकल साइंस, एसएसएस स्कूल बूटा सिंह वाला), कमलदीप कौर (साइंस मिस्ट्रेस, एसएसएस स्कूल रानीमाजरा), मनप्रीत सिंह (डीपीई, रेसिडेंशियल स्कूल फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स, मोहाली) और अमृतपाल सिंह (हेड टीचर, एसपीए बैरनपुर) शामिल रहे। सम्मान पत्रों का वाचन हरदीप कौर (असिस्टेंट डायरेक्टर, फिशरीज विभाग, मोहाली), नेशनल अवार्डी भजनबीर सिंह, प्रो. रविंदर सिंह, इंजी. गुरजिंदर सिंह बराना, मास्टर सतगुर सिंह, मास्टर वरिंदर पाल सिंह और जैलदार सिंह हसमुख ने किया। मुख्य अतिथि विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के मेहनती शिक्षकों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है। डॉ. गुरजंट सिंह ने ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं संदीप वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत होती है। अध्यक्षीय भाषण में डॉ. जसविंदर सिंह ने सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज की दिशा और दशा बदल सकता है। इस मौके पर स्टेट अवार्डी भूपिंदर सैनी, शिवचरण सैनी, जतिंदर पवार, कामरेड सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।