Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Zirakpur: होटल पिकासो की छत पर चल रही पार्टी पर छापा, बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: पंजाब में चारे की कमी पर संगठनों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला Gurugram: लोक अदालत में रिकॉर्ड निपटान, गुरुग्राम में एक दिन में 74 हजार केस सुलझे Jagran: पंजाब में सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, चौथे दिन भी सरकार की चुप्पी से भड़का आक्रोश Panchkula: पंचकूला की जागरूक जनता अब झूठ, षड्यंत्र और खोखले वादों के बहकावे में नहीं आने वाली: चंद्रमोहन Panipat: नेशनल लोक अदालत में 29808 मुकदमों में से 26997 मुकदमों का किया निपटान Zirakpur: शिवालिक विहार की बदहाली पर भड़के लोग, विकास कार्य ठप Zirakpur: शिवालिक विहार में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख Zirakpur: होटल पिकासो की छत पर चल रही पार्टी पर छापा, बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला दर्ज Chandigarh: चंडीगढ़ में पुलिस टीम पर हमला, ड्रग्स तस्कर हिरासत से फरार; सड़क पर मचा घंटों हंगामा Zirakpur: फॉरएवर स्पा रेड का फरार आरोपी सोनू गिरफ्तार Zirakpur: मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का विरोध तेज Chandigarh: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई से पंजाब की राजनीति में भूचाल
Logo
Uturn Time
"आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, होटल मालिक व मैनेजर पर केस"
जीरकपुर: होटल पिकस्सो की छत पर चल रही प्राइवेट पार्टी पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद होटल प्रबंधन मुश्किलों में घिर गया है। बिना अनुमति शराब परोसने के आरोप में होटल मालिक महीप वधावन और मैनेजर साहिल गुप्ता के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 8 मई की रात आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बालाजी एन्क्लेव स्थित होटल पिकासो की छत पर आयोजित प्राइवेट पार्टी में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से होटल में छापा मारा। रेड के दौरान छत पर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते और शराब का सेवन करते पाए गए। मौके पर मौजूद महीप वधावन ने खुद को होटल मालिक और साहिल गुप्ता ने मैनेजर बताया। जांच के दौरान दोनों कोई वैध शराब लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के मुताबिक होटल काउंटर से कई विदेशी ब्रांड की खुली शराब की बोतलें बरामद की गईं। इनमें बॉम्बे सैफायर, जेमसन, ब्लैक लेबल, जैगरमिस्टर और एब्सोल्यूट वोडका जैसी शराब शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी भी करवाई। आबकारी निरीक्षक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि एक्साइज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।