ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Zirakpur: वीआईपी रोड स्थित ब्लॉसम स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी छापेमारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
"ब्लॉसम स्पा सेंटर पर पुलिस" का छापा, वीआईपी रोड पर मचा हड़कंप
जीरकपुर: शहर में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जीरकपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम वीआईपी रोड स्थित ब्लॉसम स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस को पिछले कुछ समय से इस स्पा सेंटर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेड की और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर से चार युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर की संचालक महिला और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान जीरकपुर शहर में तेजी से खुले होटलों और स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें बढ़ी हैं। इन घटनाओं के चलते शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और स्थानीय लोगों में असंतोष का माहौल बना हुआ था। हालांकि बीते कुछ महीनों से जीरकपुर में तैनात पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने कई होटलों और स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व गुप्त रूप से ऐसे धंधे चलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीरकपुर को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और आने वाले दिनों में ऐसे स्थानों पर और सख्त निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।